{"_id":"69747d5ad1c777b4790e5485","slug":"bareilly-bandikui-passenger-train-stop-for-two-minutes-at-hathras-junction-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर, यह है टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर, यह है टाइमिंग
Sat, 24 Jan 2026 01:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:36 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर इस ट्रेन को दोनों तरफ से दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। दो कोच एसएलआर के होंगे।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
ट्रेन संख्या 54356 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन 30 जनवरी से बरेली से शुरू किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 54355 का संचालन 31 जनवरी से बांदीकुई से प्रारंभ होगा। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर इस ट्रेन को दोनों तरफ से दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन हर रोज बरेली से रात 09.05 बजे चलकर अगले दिन रात 01:28 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। यहां से डिबाई, अतरौली, हदुआगंज, अलीगढ़ जंक्शन, दाऊद खां, मडराक, सासनी होते हुए 03:37 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर होते हुए 09:50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बांदीकुई जंक्शन से दोपहर 02:45 बजे सफर शुरू कर अछनेरा, आगरा फोर्ट, जलेसर, पोरा होते हुए रात 10:13 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी। यहां से राजघाट नरोरा, बहजोई, चंदौसी, रामगंगा ब्रिज होते हुए सुबह 06:20 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। दो कोच एसएलआर के होंगे।
विज्ञापन