फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bar strike

हाथरस : अधिवक्ता आज से तहसीलदार और एसडीएम न्यायालय का करेंगे बहिष्कार

Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bar strike
हाथरस : एसडीएम के खिलाफ बार सभागर में बैंठक करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ सिविल बार एवं बार एसोसिएशन संयुक्त रूप से मैदान में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को बार रूम में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आज से विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांधकर तहसीलदार एवं एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। इधर, बार अध्यक्ष वीरपाल सिंह का बैठक में शामिल न होना चर्चा का विषय बना हआ है।
बैठक में गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि उपजिलाधिकारी की हठधर्मिता, न्यायालय में बैठना और बहिष्कार के दौरान वादों को सुनना घृणित एवं निंदनीय है। बीरेश कुमार पुंढीर ने सदन में कहा कि अधिवक्ता को बिना संघर्ष समिति की आज्ञा के किसी भी न्यायालय में नहीं जाना चाहिए। अभय चौहान ने सदन में प्रस्ताव रखा कि बार और अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची है, इसलिए सभी अधिवक्ता सभी अधिवक्ता काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

संघर्ष के लिए एक दस सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिसमें पांच सदस्य दि बार एसोसियेशन एवं पांच सदस्य सिविल बार एसोसिएशन के रखे गए। अध्यक्षों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्य की घोर निंदा कर न्यायालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे। 28 मई को उपजिलाधिकारी न्यायालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बृजेश यादव, महेश अंजाना, बीरेश कुमार पुंढीर, मुरारी लाल शर्मा, संजय यादव, हिमांशु दीक्षित, जितेंद्र यादव, अभय चौहान व महेश पुंढीर सदस्य होंगे। गत तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थिति रहने के कारण बार अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। बैठक में अजय पुंढीर, दिनेश कुमार चौहान, हुकम सिंह बघेल, गौरीशंकर गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, वीरेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, ओसवीर सिंह, महेश पुंढीर, केएम कुलश्रेष्ठ, बृजेश यादव, अभय चौहान, हिमांशु दीक्षित, अमित गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, राजेश राजपूत, महेश चंद्र अंजाना, शिवकुमार सक्सेना, उमेश कुमार, मनवीर सिंह, फिराक अली बेग, राम मोहन यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed