फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bankers strike for his demand

मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
bankers strike for his demand
विभिन्न मांगों को लेकर चक्की बाजार स्थित बैक ऑफ बड़ौदा पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई।

प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों का कहना था कि पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पेंशन अदयतनीकरण, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे एवं ठेका कर्मचारियों, बिजनेस करेस्पोनडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन की मांगों को पूरा किया जाए। फोरम के जिला संयोजक बीएस जैन ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने अपने संघर्ष के बल पर 10 समझौते कर आए हैं। 11 वें द्विपक्षीय समझौते की वार्ता के लिए आज मुख्य श्रम आयुक्त ने आईबीए के अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया था। मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष आईबीए के अधिकारियों ने कहा कि पहले संगठन हड़ताल को टालें, उसके बाद वे आगे की वार्ता के लिए संगठन पदाधिकारियों को बुलाएंगे। इस पर संगठन पदाधिकारियों ने हड़ताल को टालने से मना कर दिया। तब मुख्य श्रम आयुक्त ने हड़ताल से पहले वार्ता करने की आईबीए के अधिकारियों को सलाह दी, परंतु आईबीए ने अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाया और कोई वायदा नहीं किया। अत: वार्ता फेल हो गई। अब आप लोगों के समक्ष हड़ताल को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। अत: 31 जनवरी और एक फरवरी की हड़ताल को सफल बनाएं और बैंकों के ताले न खुलने दें। इस मौके पर शिल्पी अग्रवाल, घनश्याम वार्ष्णेय, वीके शर्मा, अरुण वर्मा, यतेश गर्ग, सोनू, ओमप्रकाश, गया प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अशोक शर्मा, उमाशंकर जैन, नन्नूमल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed