फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bank worker stole five lakh rupees from the girl misbehaved in the car

Hathras News: बैंक कर्मी ने युवती के पहले उड़ाए पांच लाख, फिर कार में दुराचार कर बनाई क्लिप

Mon, 30 Jan 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 30 Jan 2023 12:21 AM IST
सार

सादाबाद के खंदौली स्थित एक बैंक कर्मी ने एक युवती के खाते से पहले पांच लाख रुपये पार कर दिए। उसके बाद कार में ले जाकर दुराचार किया। साथ ही बैंक कर्मी ने इसकी क्लिप भी बना ली, उसे वायरल करने की धमकी भी देने लगा।

विज्ञापन
Bank worker stole five lakh rupees from the girl misbehaved in the car
कार में महिला से दुष्कर्म प्रतीकात्म्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सादाबाद के खंदौली स्थित एक बैंक में मोबाइल नंबर लिंक कराने व रुपये जमा कराने गई एक युवती के खाते से बैंक कर्मी ने पांच लाख रुपये पार कर दिए। उसके बाद कार में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती ने रिपोर्ट में बताया है कि वह 9 नवंबर 2022 को अपने अपने खाते में मोबाइल लिंक कराने व 25000 रूपए जमा कराने खंदौली स्थित बैंक शाखा में गई थी। यहां पहले से बैठे गांव के एक युवक व उसके बैंक कर्मचारी साथी ने एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और आश्वासन दिया कि वह मोबाइल लिंक करा देगा।
विज्ञापन


इन लोगों ने खाते से पांच लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठा कर ले आया। आरोपी ने कार को रास्ते में सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब विरोध किया, तो मारपीट करते हुए उसके साथ दुराचार किया और वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी ने धमकी दी कि उसे 20000 हर महीने चाहिए। यदि किसी को बताया, तो वीडियो वायरल कर दूंगा और तेरे भाई को जान से मार दूंगा। युवती ने बैंक कर्मी एवं एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed