फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ayurvedic medicine manufacturing factory raided, seized

Hathras News: आयुर्वेद दवा बनाने की फैक्टरी पर छापा, सीज कराई

Fri, 25 Oct 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 25 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medicine manufacturing factory raided, seized
कस्बा मेंडू स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद फैक्टरी पर बृहस्पतिवार की शाम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण शर्मा और उपजिलाधिकारी सदर नीरज शर्मा ने छापा मारा। फैक्टरी का संचालन बिना मानकों का पालन किए हो रहा था। लिहाजा एडीएम ने फैक्टरी को सीज करा दिया।
विज्ञापन

एक शिकायत पर मेंडू स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद फैक्टरी पर एडीएम और एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी में मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। एडीएम न्यायिक ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि इस फैक्टरी को 14 अक्तूबर को लाइसेंस मिला है, जबकि मौके पर उपलब्ध माल को देखकर प्रतीत हो रहा है कि फैक्टरी का संचालन कई महीनों से हो रहा है।
विज्ञापन

यहां तक कि मौके पर कोई भी फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था और न ही दवाएं बनाने के लिए कोई रोस्टर उपलब्ध था। यहां तक कि फैक्टरी के भवन में भी मानकों की अनदेखी पाई गई। इस आधार पर फैक्टरी को सीज करा दिया गया। एडीएम ने बताया कि फैक्टरी में मानकों की जांच आयुर्वेद अधिकारी के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed