फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Auto driver dies in collision between auto and car

Hathras Accident: ऑटो व कार की भिडंत, हादसे में ऑटो चालक की मौत, फरार आरोपी की तलाश

Fri, 05 Sep 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Auto driver dies in collision between auto and car
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली के निकट 4 सितंब की रात करीब 11 बजे ऑटो व कार की भिडंत में 30 वर्षीय ऑटो चालक प्रदीप उर्फ पिंटू की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार सादाबाद के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी प्रदीप उर्फ पिंटू हाथरस से सादाबाद जा रहे थे। गांव गिजरौली के निकट कलवारी ओर से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो चालक प्रदीप को गंभीर चोटें आई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ऑटो चालक को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक पिंटू अपने पीछे तीन बच्चों सहित परिवार को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed