फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attractive Gift Hamper for Holi

कारोबार: होली की मस्ती में घुलेगी ठंडाई व मेवों की ताजगी, बाजार में आए आकर्षक गिफ्ट हैंपर

Tue, 24 Feb 2026 06:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 06:30 PM IST
सार

होली पर बाजार में रंग-गुलाल के छोटे पैकेट, डिजाइनर पिचकारी, गुब्बारे, केसर युक्त ठंडाई मिक्स, काजू-बादाम-पिस्ता सहित प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स को आकर्षक पैकिंग में सजाया गया है।

विज्ञापन
Attractive Gift Hamper for Holi
रंग-गुलाल के साथ तैयार किए गए ठंडाई के गिफ्ट पैक - फोटो : संवाद

विस्तार

होली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग-गुलाल व पिचकारी के साथ इस बार ठंडाई और मेवा के खास गिफ्ट पैक भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। हाथरस शहर के मेवा व्यापारियों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के पैक तैयार किए हैं।

विज्ञापन


इन पैकों में रंग-गुलाल के छोटे पैकेट, डिजाइनर पिचकारी, गुब्बारे, केसर युक्त ठंडाई मिक्स, काजू-बादाम-पिस्ता सहित प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स को आकर्षक पैकिंग में सजाया गया है। खुदरा ग्राहकों के साथ-साथ कॉरपोरेट ऑर्डर भी तेजी से मिल रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार दिल्ली और मुंबई की कॉरपोरेट कंपनियों को 300 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट पैक की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


मांग के अनुसार कस्टमाइज्ड हैंपर भी तैयार किए जा रहे हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार होली पर बिक्री काफी बेहतर है, जिससे स्थानीय कारोबार को अच्छा सहारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल गिफ्ट पैक की बिक्री में जोरदार इजाफा है। हमने रंग-गुलाल के साथ इस साल गिफ्ट पैक में ठंडाई के पैकेट भी रखवाए हैं, ताकि होली के रंगों के साथ लोग ठंडाई का भी आनंद ले सकें।-देवेंद्र गोयल, रंग-गुलाल के निर्माता।


पहले मेवा के गिफ्ट पैक की बंपर बिक्री सिर्फ दिवाली पर होती थी, लेकिन इस साल होली पर भी गिफ्ट पैक का काफी क्रेज सामने आया है, इसलिए हमने मेवा के साथ होली के रंग को भी गिफ्ट पैक में शामिल किया है।-आर्यन अग्रवाल, मेवा के विक्रेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed