फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempting to set fire to a woman by putting kerosene on her in Bahradoi

बहरदोई में महिला पर करोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश

Thu, 15 Aug 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Attempting to set fire to a woman by putting kerosene on her in Bahradoi
बहरदोई में महिला पर करोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बहरदोई में एक महिला के ऊपर गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर केरोसिन उड़ेल दिया और उसे आग लगाने की कोशिश की। गाली गलौज और मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए कोतवाली में पीड़ित महिला ने तहरीर दी है और सीओ योगेश कुमार से भी शिकायत की।
गांव बहरदोई निवासी शाहिरा पत्नी शहाबुद्दीन ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अगस्त ुकी सुबह करीब आठ बजे गांव के ही दो लोगों ने अपनी गाय को खुला छोड़ दिया था। गाय उसे मारने दौड़ी, इसकी शिकायत जब उसने उक्त लोगों से की तो इसी बात पर यह लोग गाली गलौज करते हुए उसके घर के अंदर घुस आए और उसे पकड़कर बुरी तरह से मारापीटा।
विज्ञापन

इतने में ही उक्त लोगों में से एक युवक की पत्नी केरोसिन से भरी कट्टी ले आई और फिर तीनों ने एक साथ मिलकर केरोसिन को उसके ऊपर उड़ेल दिया और माचिस जलाने लगे, लेकिन तेल की वजह से माचिस गीली हो गई, जिससे माचिस नहीं जल सकी अन्यथा ये लोग उसे जलाकर जान से मार देते। उसकी मां ने भी उसे इन उक्त लोगों से बचाने का प्रयास किया, लेकिन इन लोगों ने उन्हें भी मारापीटा। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed