{"_id":"65edee2f95baf9679601a200","slug":"atm-empty-on-third-day-of-holiday-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM: अवकाश के तीसरे दिन खाली हुए एटीएम, कैश निकासी के लिए इधर-उधर भटकते रहे बैंक उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM: अवकाश के तीसरे दिन खाली हुए एटीएम, कैश निकासी के लिए इधर-उधर भटकते रहे बैंक उपभोक्ता
Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
सार
तीन अवकाशों के कारण शहर के तमाम बैंकों के एटीएम चेस्ट में नगदी नहीं थी। ऐसे में आगरा रोड, अलीगढ़ रोड के तमाम एटीएम में उपभोक्ताओं को नगदी नहीं मिली। लोग नकदी की निकासी के लिए परेशान दिखे। अलग-अलग बैंकों के एटीएम टटोलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
आगरा रोड नवीपुर चौराहे पर बंद पडा एटीएम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में बैंक उपभोक्ताओं को लगातार तीन दिन का अवकाश भारी पड़ा। लगातार अवकाश के चलते कई बैंक एटीएम में कैश नहीं थी। 10 मार्च को पूरे दिन नगदी को लेकर उपभोक्ता इधर-उधर भटके।
विज्ञापन
8 मार्च को महाशिवरात्रि को लेकर बैंक अवकाश था। वहीं दूसरा शनिवार व रविवार का अवकाश रहा। तीन अवकाशों के कारण शहर के तमाम बैंकों के एटीएम चेस्ट में नगदी नहीं थी। ऐसे में आगरा रोड, अलीगढ़ रोड के तमाम एटीएम में उपभोक्ताओं को नगदी नहीं मिली। लोग नकदी की निकासी के लिए परेशान दिखे। अलग-अलग बैंकों के एटीएम टटोलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
शहर में कुछ एक बैंक के एटीएम में नगदी जमा करने की सुविधा है। इस सुविधा का फायदा नगदी निकालने वालों को मिला, लेकिन ये सुविधा चंद एटीएम में ही होने के कारण उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा। हालात ये रहे कि नगदी जमा करने वाले एटीएम पर नगदी निकालने वालों की जगह नगदी जमा करने वालों की लाइन देखी गई। नगदी निकालने वालों को कुछ देर इंतजार करने के बाद सुविधा मिलती दिखाई दी।
विज्ञापन