{"_id":"28e7dad814194fb731898adde3cab081","slug":"atm-avilavle-in-main-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य डाकघर में मिलेगी एटीएम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य डाकघर में मिलेगी एटीएम की सुविधा
hathras
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर का मुख्य डाकघर जल्द ही ऑनलाइन सीबीएस सिस्टम से जुड़ जाएगा। जनवरी तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसी डाकघर में लोगों को एटीएम की सुविधा भी जल्द मिलना शुरू हो जाएगी।
यह बातें एसएसपी प्रियंका मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होने कहा कि मुख्य डाकघरों मेें एटीएम लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है, जल्द ही हाथरस का नंबर भी आएगा।
उन्होने कहा कि डाकघरों में लागू सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य स्वर्णिम बनेगा। लोग इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होने बताया कि वर्तमान में डाकघरों में अटल पेंशन योजना लागू की गई है। योजना के तहत लोगों ने खाते खुलवाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डाकघरों में डाक टिकट संग्रह के तहत माई स्टेंप नाम से महत्वाकांक्षी योजना संचालित है, इसके तहत कोई भी व्यक्ति डाक से भेजे जाने वाले पत्रों पर अपना रंगीन फोटो छपवाकर पूरे भारत में कहीं भी अपनी डाक को भेज सकता है। इस योजना में 21 तरह की डाकटिकटें मौजूद हैं। इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लोग अपने निकट स्थित डाकघरों से प्राप्त कर सकते हैं।