{"_id":"65d22b48365ce9a8010e461d","slug":"assault-with-wedding-guests-report-filed-against-four-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चढ़ रही थी बरात, गांव वालों ने बारातियों के साथ की मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चढ़ रही थी बरात, गांव वालों ने बारातियों के साथ की मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
Sun, 18 Feb 2024 09:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:38 PM IST
सार
बरात चढ़त के दौरान गांव के लोगों ने बरातियों के साथ गाली-गलौज कर दी। जब उन्हें बरातियों ने समझाया, तो वे नहीं माने और मारपीट कर दी। जिससे बराती घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को भी तलाशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
थाना काेतवाली सदर हाथरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर में बरातियों के साथ गाली-गलौज व विरोध करने पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना पांच दिन पहले की बताई जाती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नगला बेरिया निवासी सौदान सिंह पुत्र हुब्बलाल ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 14 फरवरी की रात को उसकी बेटी बरात चढ़ रही थी। गांव के मोनू , शिवम, विशाल व एक अन्य साथी गांव नगला बेरिया बारात से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि जब उनसे ऐसा करने को मना किया तो उन लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी। जिसमें रोहित व प्रदीप निवासीगण संटू अलीगढ घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन