फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aseem Arun became the minister in charge of Hathras

Hathras News: असीम अरूण बने हाथरस के प्रभारी मंत्री, पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं यहां

Sun, 29 Jan 2023 09:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 09:19 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को हाथरस का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया  है। असीम अरूण का हाथरस से पुराना नाता है। वह यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं।

विज्ञापन
Aseem Arun became the minister in charge of Hathras
असीम अरूण - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को हाथरस का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया  है। असीम अरूण का हाथरस से पुराना नाता है। वह यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं। प्रभारी मंत्री बनने के बाद यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

 
असीम अरुण का हाथरस जिले से पुराना नाता रहा है। वह जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात रहे हैं। प्रभारी मंत्री 30 जनवरी को स्थानीय जनप्रतिधियों व  भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हाथरस में औद्योगिक विकास और तेजी से हो, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई हो। गोवंश संरक्षण के कार्य को प्रभावी ढंग से  क्रियान्वयन कराने जैसे कार्य भी उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed