{"_id":"64e234f145f4f0df8c07cd56","slug":"artists-celebrated-at-revati-maiya-mela-in-hathras-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवती मैया मेला : कलाकारों ने बांधा समां, मयूर नृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवती मैया मेला : कलाकारों ने बांधा समां, मयूर नृत्य ने मोहा मन
Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
सार
मेला श्रीरेवती मैया में मयूर नृत्य, खाटू श्याम की झांकी, फूलों की होली, शिव पार्वती नृत्य ने सबका मन मोहा। गायिका रीना शर्मा, चन्दन शर्मा के साथ प्रमुख भजन गायक पूर्व सभासद अशोक शर्मा, मनोज शर्मा व श्याम दहलवी के भक्तिमय मल्हारों व भजनों पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन
मेला में मयूर नृत्य
- फोटो : विज्ञप्ति
विस्तार
हाथरस में मेला श्रीरेवती मैया का हरियाली तीज पर दाऊजी मंदिर किला पर भक्ति-संगीत सम्मेलन के साथ उद्घाटन किया गया। देर रात तक कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने खूबसूरत नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता वार्ष्णेय पत्नी जस्टिस आरसी वार्ष्णेय, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अनुसन्धान विंग की उपनिदेशक डॉ. रिचा शर्मा, एसडीएम प्रज्ञा यादव, समाजसेवी विमलेश आंधीवाल ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बीके शांता बहन, वीके भावना बहन, निशा आंधीवाल, काजल आंधीवाल एडवोकेट प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजक प्रमुख गायिका मंजू शर्मा रहीं।
विज्ञापन
मेले में मयूर नृत्य, खाटू श्याम की झांकी, फूलों की होली, शिव पार्वती नृत्य ने सबका मन मोहा। गायिका रीना शर्मा, चन्दन शर्मा के साथ प्रमुख भजन गायक पूर्व सभासद अशोक शर्मा, मनोज शर्मा व श्याम दहलवी के भक्तिमय मल्हारों व भजनों पर लोग झूम उठे। संचालन जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। मेले की व्यवस्था मे प्रमुख रूप से बांकेविहारी अपना वाले, रामकुमार गुप्ता, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी वाले, अशोक जालान, आशू आंधीवाल, पूर्व सहसचिव धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन