फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Artisans busy welcoming Bappa, crafting idols.

Hathras News: बप्पा के स्वागत में जुटे शिल्पकार, कर रहे प्रतिमाएं तैयार

Fri, 21 Aug 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Artisans busy welcoming Bappa, crafting idols.
शहर के अलीगढ़ रोड जमुना बाग पर गणेश प्रतिमाएं तैयार करते राजस्थान के ​​शिल्पकार। संवाद - फोटो : Samvad
गणेश चतुर्थी का त्योहार करीब आते ही जिले में गणपति उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित जमुना बाग में राजस्थान के पाली जिले से आए प्रवासी शिल्पकार भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाओं को आकार देने में दिन-रात जुटे हैं। कारीगर एक फुट से लेकर 11 फुट तक की विशाल और भव्य प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की पसंद और मांग के अनुसार प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इस बार बाजार में गणेश प्रतिमाओं की कीमत 100 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक रखी गई है। छोटी प्रतिमाओं से लेकर विशालकाय प्रतिमाओं तक को आकर्षक रंगों और सजावट से संवारा जा रहा है।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही गणेश पूजन और उत्सव का सिलसिला शुरू होकर 23 सितंबर, अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आने लगा है और प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हम कई वर्षों से हाथरस आकर मूर्तियां बना रहे हैं। इस बार भी मिट्टी और सांचों के माध्यम से आकर्षक प्रतिमाएं ढाली जा रही हैं। त्योहार करीब होने के कारण काम की गति बढ़ा दी गई है, ताकि समय पर सभी आर्डर पूरे किए जा सकें। इस साल हमने कीमतों में कुछ खास इजाफा नहीं किया है।

-विक्रम निवासी जिला पाली, राजस्थान

हम करीब 25 वर्षों से यहां प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। प्रतिमाओं की फिनिशिंग और रंग-रोगन का काम बेहद बारीकी से किया जा रहा है। हमारी कोशिश रहती है कि हर मूर्ति में सुंदरता और शुद्धता झलक सके, जिससे भक्तजन अपनी पसंद के अनुसार श्रीगणेश को अपने घर विराजमान कर सकें।
-रेखा निवासी जिला पाली, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed