फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Apply till 19 for scrutiny of answer sheets of board exams

Hathras News: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद अब कॉपियों के स्क्रूटनी की बारी, 19 तक करें आवेदन

Thu, 27 Apr 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

जो अभ्यर्थी सन्निरीक्षा कराने के इच्छुक हैं वह 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र के हिसाब से निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषाागार में जमा कराएं। 

विज्ञापन
Apply till 19 for scrutiny of answer sheets of board exams
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई घोषित की है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए आवश्यक निर्देशों की जानकारी परिषद की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


डीआईओएस ऋतु गोयल ने कहा है कि जो अभ्यर्थी सन्निरीक्षा कराने के इच्छुक हैं वह 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र के हिसाब से निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषाागार में जमा कराएं। 
विज्ञापन


इसके बाद ऑनलाइन भरे गए आवेदन के विवरण को डाउनलोड कर प्रिंट आउट के साथ जमा किए गए शुल्क के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए संलग्न कर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तारीख तक भेज दें। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन माध्यम के सीधे कोरियर या डाक से भेजा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed