{"_id":"cbbf25fee8c55aa466804112870f0a74","slug":"apeal-to-educate-the-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को शिक्षित बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को शिक्षित बनाने का आह्वान
hathras
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मुरसान व सहपऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर ममता मिश्रा के नेतृत्व में देहात क्षेत्रों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई स्थानों पर दीवार लेखन भी किया गया। ममता मिश्रा के नेतृत्व में मुरसान के गांव गोपालपुर व विशुनदास व सहपऊ के गांव बढार व समदपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ममता सिंह ने कहा कि धरती पर यदि बेटियां नहीं होंगी तो किसी भी चीज की कल्पना नहीं की जा सकती। बेटियों से ही सब कुछ है। लोगों को बेटियाें के प्रति अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के महिला व पुरुषों से अपनी बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की सफलता में लक्ष्मी, आदित्य, अनीता, रूपवती, हेमलता के अलावा आशा, आंगनबाडी, ग्राम प्रधान व काफी महिला व पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन