{"_id":"5bfaeea9bdec2241417d1766","slug":"another-death-from-dengue-in-sikandarau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में डेंगू से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में डेंगू से एक और मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। क्षेत्र में 10 दिन में डेंगू बुखार से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में डेंगू की दहशत और बढ़ गई है। दोनों पीड़ितों का अच्छे अस्पतालों में इलाज कराया गया। बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच सकी। कचौरा निवासी 30 वर्षीय युवक की नोऐडा के फोर्टिस अस्पताल में रविवार को डेंगू बुखार से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कचौरा के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता केमिस्ट के युवा पुत्र राहुल गुप्ता (30 वर्ष) को कुछ दिन पूर्व बुखार आ गया था। जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि होते ही परिजन उसे नोएडा के फोर्टिस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ले गए। वहां पर चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवा की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। युवक की मौत पर सुबोध गुप्ता, बृजमोहन शाहू, गिरजाशंकर शर्मा, हरिओम गुप्ता, सोनू प्रधान, सतेंद्र राघव, देवेंद्र राघव, रामअवतार चौहान, मुकेश चौहान, सुदामा गुप्ता आदि ने शोक जताया है। परिवार वालों ने बताया िक खून की जांच रिपोर्ट में युवक को डेंगू की पुष्टि हुई थी। बता दें कि कुछ दिन पूर्व नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी विजयभारत कुलश्रेष्ठ की पौत्री और मनीष कुलश्रेष्ठ की पुत्री सृष्टि (13 वर्ष) भी डेंगू की शिकार होकर दुनिया से चली गई। डेंगू से ताबड़तोड़ दो मौत होने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।