{"_id":"65ec6d6fa77e53e5560f52a6","slug":"another-accused-of-firing-at-komal-complex-arrested-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोमल कॉम्पलेक्स पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, चौकीदार पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोमल कॉम्पलेक्स पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, चौकीदार पर चलाई थी गोली
Sat, 09 Mar 2024 07:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:38 PM IST
सार
हाथरस के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
बीते दिनों हाथरस शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स पर मामूली बात को लेकर चौकीदार से हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के एक और आरोपी को 8 मार्च में कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम हरेंद्र पाठक पुत्र लालता प्रसाद निवासी गली नंबर पांच विष्णुपुरी कोतवाली हाथरस गेट बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।