फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anm to test non-communicable diseases of women men up to 0 years

0 वर्ष तक के महिला पुरुषों की गैर संचारी रोगों की एएनएम करेंगी जांच

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anm to test non-communicable diseases of women men up to 0 years
महिला-पुरुषों की गैर संचारी रोगों की एएनएम करेंगी जांच
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर परिसर में जिलेभर की एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
घर-घर जाकर आशा के जरिए लोगों के स्वास्थ्य की जुटाई जाएगी डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर एएनएम गैर संचारी रोग (रक्तचाप, डाइबिटीज, स्तन कैंसर, बच्चे दानी के मुंह का कैंसर एवं मुंह का कैंसर) की जांच करेंगी। इसे लेकर सीएमओ दफ्तर परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिले की एएनएम शामिल हुईं।
शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर परिसर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत एएनएम का गैर संचारी रोगों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहाड़पुर, फरसौटी, पटाखास, रोहई, बमनई, झींगुरा, गोपालपुर, लुहेटा खुर्द, बगुली, बिसना, तिलौठी, लुटसान, दरियापुर, बसई काजी, सुसायत कलां, खिटौली, सीकुर, निनामाई, द्वारिकापुर, मेंडू की एएनएम शामिल हुईं। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, चतुर सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार डीसीपीएम एवं सुचिका सहाय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

आशाओं की मदद से 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सूची बनाई जाएगी। सी बैक (कम्युनिटी बेस्ड एसेसमेंट चेकलिस्ट) फार्म आशाओं द्वारा भरे जाएंगे। गैर संचारी रोग, जिन्हें लंबे समय तक चलने वाले रोग भी कहा जाता है। एक व्यक्ति से दूसरे-व्यक्ति को नहीं लगते। आशा जो सी बैक फॉर्म भरकर देगी, उसे एएनएम टेबलेट के जरिए एनसीडी एप्लीकेशन पर अपलोड करेंगी। डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि में 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जा रहा है। इन सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सभी 218 आशाओं एवं 37 एनएएमएनसीडी मोड्यूल को इनसीडी एप्लीकेशन का प्रशिक्षण बिंदिया चक्रवर्ती टाटा ट्रस्ट नई दिल्ली ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed