{"_id":"64b5481129278cee0d023604","slug":"angry-husband-threw-acid-on-his-wife-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति ने गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब, कहा तू केवल बेटी ही पैदा करती है, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति ने गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब, कहा तू केवल बेटी ही पैदा करती है, दो गिरफ्तार
Mon, 17 Jul 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:26 PM IST
सार
गुस्से में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, पर आरोपी पति ने कहा कि तेजाब फेंकने की बात झूठी है। गुस्से में आकर पत्नी पर खौलता दूध फेंका था। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तेजाब प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की रात को पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। महिला का अलीगढ़ इलाज चल रहा है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर यह जघन्य हरकत की गई। आरोपी पति ने कहा कि तेजाब फेंकने की बात झूठी है। गुस्से में आकर पत्नी पर खौलता दूध फेंका था। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव चिरावली निवासी महिला के पिता ने कहा है कि बेटी की शादी आठ वर्ष पूर्व दीपक पुत्र वीरपाल के साथ की। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करते रहते थे। इस दौरान उनकी बेटी के चार संतान हुईं। चारों लड़की होने के कारण ससुराल वाले उसे ताना देते रहते थे कि तू केवल बेटी ही पैदा करती है।
विज्ञापन
शनिवार की रात 11 बजे आरोपियों ने बेटी को पीटा और जान से मारने की नीयत से उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनकी बेटी बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है। स्थानीय निजी क्लीनिक में उसका इलाज कराया गया। वहां से उसे अलीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने रात को उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। गुस्से में उसने उस पर खौलता दूध डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला पर तेजाब फेंका गया या खौलता दूध, यह बात विवेचना में स्पष्ट हो सकेगी।