फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angered by dispute with brother in-laws, young man commits suicide

Hathras News: भाई के ससुरालियों से हुआ विवाद, घर पर फंदे से लटक कर की खुदकुशी

Sun, 21 Apr 2024 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:48 PM IST
सार

किसी बात को लेकर युवक का भाई की ससुराल वालों से विवाद हो गया। आरोप है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Angered by dispute with brother in-laws, young man commits suicide
मृतक भगवान स्वरूप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी युवक ने 21 अप्रैल को भाई के ससुरालीजनों से हुए विवाद के बाद घर पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


मेंडू निवासी 24 वर्षीय भगवान स्वरूप पुत्र श्रीकृष्ण मजदूरी करते थे। तीन साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। इन दिनों वह अपने भाईयों के साथ रह रहे थे। 20 अप्रैल को रिश्तेदारों के यहां हाथरस में कार्यक्रम में गए थे। जिसमें भगवान स्वरूप भी गये थे। वहां किसी बात को लेकर भगवान स्वरूप का भाई की ससुराल वालों से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर भगवान स्वरूप ने 21 अप्रैल दोपहर को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग घर से बाहर किसी काम के सिलसिले से गए थे। घर वापस लौटकर आए तो घर भगवान का शव फंदे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदे से नीचे उतार उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed