{"_id":"64cbf54566cc40049a0deac4","slug":"anger-erupted-over-the-death-of-a-young-man-due-to-electrocution-the-powerhouse-surrounded-hathras-news-c-56-1-sali1016-2984-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर घेरा
Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट बुधवार की रात को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन का तार गिरकर युवक के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हुई। आक्रोशित लोग रात में ही आगरा रोड नवीपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। वहां इन लोगों ने बिजलीघर का घेराव करते हुए घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया। लोगों के गुस्से को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए।
बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर मृतक के परिजन बिजलीघर पहुंचने वाले थे कि इसकी भनक पुलिस को लग लग गई। कोतवाली सदर प्रभारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा नवीपुर निवासी सलमान (28) पुत्र मुन्ना शहर के बड़ा सासनी गेट स्थित एक होटल में मेहनत-मजदूरी कर अपना और परिवार पालन-पोषण करता था। बुधवार की रात को वह काम खत्म कर घर जा रहा था। तभी नाई का नगला स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया और नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
यह देखकर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों को देते हुए विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। तब कहीं जाकर लोगों ने जैसे-तैसे युवक को नाले से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी व अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल था। घटना से विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा था। बड़ी संख्या में लोग आगरा रोड नवीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।