फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anesthesiologist absent for one year cesarean delivery not happening at night

Hathras News: एक साल से एनस्थीसियोलॉजिस्ट गैरहाजिर, रात में नहीं हो रही सिजेरियन डिलीवरी

Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
सार

अस्पताल की निश्चेतक करीब एक साल से गैर हाजिर है। सिजेरियन डिलीवरी करने के लिए मरीज को बेहोश करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में निजी निश्चेतक को अस्पताल बुलाना पड़ता है। इससे स्वास्थ्य विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।

विज्ञापन
Anesthesiologist absent for one year cesarean delivery not happening at night
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

 हाथरस के जिला महिला अस्पताल की एनस्थीसियोलॉजिस्ट करीब एक साल से बिना सूचना के गैर हाजिर है। सिजेरियन डिलीवरी के लिए निजी चिकित्सक को बुलाना पड़ता है। इससे विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। इसकी वजह से अस्पताल में रात में सिजेरियन नहीं हो पाती है। इससे गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में प्रसव करानी पड़ती है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों और संसाधनों की काफी कमी है। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी सेवाएं एक मात्र महिला चिकित्सक के हवाले रहती हैं। इससे अस्पताल में उपचार कराने आने वाली महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल की निश्चेतक करीब एक साल से गैर हाजिर है। सिजेरियन डिलीवरी करने के लिए मरीज को बेहोश करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में निजी निश्चेतक को अस्पताल बुलाना पड़ता है। इससे स्वास्थ्य विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। रात को कोई निजी चिकित्सक नहीं आता है। परिणामस्वरूप अस्पताल में रात को कोई सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की एनस्थीसियोलॉजिस्ट बिना सूचना एक साल से गैर हाजिर है। जब भी सिजेरियन डिलीवरी करनी होती है तो निजी एनस्थीसियोलॉजिस्ट बुलाना पड़ता है। इससे विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। वे भी रात में अस्पताल आने से मना कर देते हैं। - डॉ. शैली सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed