{"_id":"686a747caf01bcd7cb03b8a9","slug":"an-untrained-person-operated-on-toe-young-man-died-due-to-infection-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अप्रशिक्षित ने किया पैर के पंजे का ऑपरेशन, संक्रमण से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अप्रशिक्षित ने किया पैर के पंजे का ऑपरेशन, संक्रमण से युवक की मौत
Sun, 06 Jul 2025 06:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:35 PM IST
सार
अप्रशिक्षित ने युवक के पंजे का छोटा ऑपरेशन कर पट्टी बांध दी। दो दिन तक तो मामला ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनके शरीर में संक्रमण फैलना शुरू गया। 6 जुलाई की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रविंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना हसायन के ग्राम असोई निवासी एक युवक की 6 जुलाई की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व एक अप्रशिक्षित ने इस युवक के पैर के पंजे का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसके शरीर में संक्रमण फैल गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
गांव असोई निवासी रविंद्र (35) शादियों में घोड़ागाड़ी भेजने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पैर के पंजे में चोट लग गई थी। उनका इलाज गांव निवासी एक अप्रशिक्षित ने किया। उसने पंजे का छोटा ऑपरेशन कर पट्टी बांध दी। दो दिन तक तो मामला ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनके शरीर में संक्रमण फैलना शुरू गया। परिजनों के दबाव के कारण अप्रशिक्षित उनको सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन 6 जुलाई की सुबह उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी उनकी जान नहीं बच पाई। इस युवक की कमाई से ही परिवार का खर्च चल रहा था। युवक की मौत के बाद पत्नी और दो बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विलाप करने लगे। शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन