{"_id":"68b47d2ebf7b9fc6610f598b","slug":"an-old-man-died-due-to-electric-current-from-ht-line-on-the-roof-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छत से लोहे का गेट उतारते समय एचटी लाइन से टकराया, करंट से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छत से लोहे का गेट उतारते समय एचटी लाइन से टकराया, करंट से वृद्ध की मौत
Sun, 31 Aug 2025 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:20 PM IST
सार
मनीराम घर की छत पर लोहे का एक गेट उतारकर नीचे ला रहे थे। मकान की छत से होकर 33 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। गेट नीचे उतारकर लाते समय हाईटेंशन लाइन को छू गया। करंट की चपेट में आकर वृद्ध मनीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मनीराम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट की चमन विहार कॉलोनी में करंट आने से 60 वर्षीय मनीराम की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार 31 अगस्त की देर शाम मनीराम घर की छत पर लोहे का एक गेट उतारकर नीचे ला रहे थे। मकान की छत से होकर 33 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। गेट नीचे उतारकर लाते समय हाईटेंशन लाइन को छू गया।
इससे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही वृद्ध मनीराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन