{"_id":"63cabc6bdf85096f843f5f53","slug":"amar-ujala-s-aparajita-100-million-smiles-at-mm-inter-college-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: सिर्फ घर तक न रखें सीमित, हमें आगे बढ़ने का मौंका दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: सिर्फ घर तक न रखें सीमित, हमें आगे बढ़ने का मौंका दें
Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
सार
हाथरस के सहपऊ कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी का समाज में सम्मान एवं नारी के उत्थान में शिक्षा के महत्व शीर्षक पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने नारी को सामाज में आगे बढ़ने के अवसर देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
एमएल इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी का समाज में सम्मान एवं नारी के उत्थान में शिक्षा के महत्व शीर्षक पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने नारी को सामाज में आगे बढ़ने के अवसर देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
संगोष्ठी का संचालन कर रहे अध्यापक कमलापति पांडेय ने प्राचीन समय के नारियों का समाज में सम्मान एवं आधुनिक युग के समय समाज में नारी के सम्मान विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षित नारी का हमेशा से सम्मान होता आया है और आगे भी होता रहेगा। इस कारण नारी को शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। शिक्षिका सलौनी कुमारी ने कहा कि हम जानते है कि पुरुष प्रधान समाज नारी के उत्थान में हमेशा बाधन रहा है। आधुनिक तकनीकी युग में नारी को शिक्षित होना अति आवश्यक है। अब समाज में चेतना आ गई है।
विज्ञापन
शिक्षिका निधि गोस्वामी ने कहा कि जिस प्रकार मेहनत करना कोई बुरा काम नहीं उसी प्रकार नारी का शिक्षित होना और नारी का समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनना अति आवश्यक है। शिक्षिका सृष्टि ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है लेकिन मेहनत लगन एवं ईमानदारी से करनी चाहिए । नारी में इतनी शक्ति होती है कि वह अपने विचार से समाज के सोचने का नजरिया बदल सकती हैं।
विज्ञापन
छात्रा नगीना ने कहा कि नारी आगे बढ़ने का मौका क्यों नहीं दिया जाता ? उनको घर के कामकाज तक ही सीमित क्यों रखा जाता है। पुरुष प्रधान समाज की विचारधारा के मनुष्यों ने नारी को असहाय रहने को मजबूर किया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हमें आगे आना होना। अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इसके लिए शिक्षित होना आवश्यक है। छात्रा तेजस्विनी ने कहा कि हमें शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना होगा। आजकल देश और विदेश में महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं। यह सब शिक्षा की ही देन है।
छात्रा पायल ने कहा कि जिस प्रकार से यह समाज लड़कों की शिक्षा के लिए प्रबंध करता है, उसी तरह लड़कियों की शिक्षा के लिए भी प्रबंध करना चाहिए। हम किसी से कम नहीं है। यदि हमें मौका दिया जाए तो प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों से अधिक कार्य कर सकती हैं। इसके साथ ही उपप्रधानाचार्य मनवीर सिंह, प्रवक्ता हरीश तिवारी प्रवक्ता विजय शर्मा आदि ने भी लड़कियों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह अच्छी प्रकार से शिक्षा ग्रहण कर गांव, परिवार के साथ कॉलेज का नाम रोशन करें।
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना
प्रधानाचार्य सूरजपाल ने छात्राओं से कहा कि वह शिक्षा मेहनत से प्राप्त करें। अच्छे विचार रखें, अच्छे मार्ग पर चलें। आज के युग में शिक्षा प्राप्त कर नारी पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। इसके साथ ही अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए नारी के प्रति अमर उजाला द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम का आभार भी व्यक्त किया। राजपाल, सत्यनारायरण, अजय पाल सिंह, रूप सिंह, अमित पाठक, केपी सिंह, मनोज कुमार आदि अध्यापकों के साथ सभासद जीतू वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।