{"_id":"666830efc895c32c430e685f","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-in-hathras-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान: सम्मानित हो खिले मेधावियों के चेहरे, जाना बेहतर भविष्य के लिए कैसे चुनें स्ट्रीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान: सम्मानित हो खिले मेधावियों के चेहरे, जाना बेहतर भविष्य के लिए कैसे चुनें स्ट्रीम
Tue, 11 Jun 2024 04:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:42 PM IST
सार
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 10 जून को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ एसडीएम मनीष चौधरी, मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वाइस चांसलर सिद्यी विरेशम, डीन रिसर्च प्रोफेसर रविकांत व मंगलायतन विवि के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग मयंक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को सोच समझकर स्ट्रीम का चयन करना चाहिए। अपनी रुचि और पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीम का चयन करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी ऊर्जा को एक निश्चित दिशा में केंद्रित कर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलायतन विवि के प्रो. सिद्यी विरेशम ने कहा कि कक्षा 12 के बाद विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य निर्धारित करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को बहुत सोच समझकर अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इसके बाद लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी से जुट जाना चाहिए। एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को कॅरिअर का चुनाव करने में काफी असमंजस रहता है। ऐसे में कॅरिअर काउंसिलिंग काफी मददगार साबित होती है। विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जोखिम उठाने से घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
मंगलायतन विवि के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग मयंक ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों व नई शिक्षा नीति में हुए बदलावों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर का चुनाव करना काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्हें समझदारी से अपने लिए कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए। इस अवर पर ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय ने भी विचार रखे।