फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Along with planting trees, responsibility of care will be given

Hathras News: पौधरोपण के साथ देखभाल की दी जाएगी जिम्मेदारी

Sun, 22 Jun 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Along with planting trees, responsibility of care will be given
स्वापो हाथरस ब्रांच की साधारण सभा अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें बरसात में वृहद पौधरोपण अभियान पर चर्चा हुई। साथ ही उनकी देखभाल के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई। संगठन ने तय किया है कि 9 जुलाई से “अपना घर आश्रम” अभियान से पौधरोपण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने की, संचालन उपमहामंत्री लव तायल ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ संरक्षक कृष्ण अरोड़ा (काके बाबू) रहे। वक्ताओं ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय अनुपात की तुलना में हरित क्षेत्र काफी कम है। यह चिंता का विषय है, इसलिए संस्था अधिक से अधिक पौधरोपण कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए निर्णय लिया गया कि स्वापो का प्रतिनिधिमंडल सांसद अनूप प्रधान से भेंट कर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग रखेगा। दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच मथुरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु नई ट्रेन के संचालन प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, संरक्षक अशोक अग्रवाल गोरई वाले, मोहित गर्ग, सुनील बर्मन, विजय कुमार गर्ग, निशांत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed