फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations leveled against each other before national secretary

राष्ट्रीय सचिव के समक्ष एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

Tue, 11 Jun 2019 12:14 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 11 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations leveled against each other before national secretary
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर कांग्रेस की एक बैठक यहां पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी रोहित चौधरी के समक्ष की स्थानीय पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव के समक्ष की कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि इस हार की वजह कुछ पदाधिकारी ही हैं। इसी वजह से इस बार कांग्रेस  के इतने कम वोट यहां आए हैं। ऐसे में वहां आपस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और हंगामा खड़ा हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोप प्रत्यारोप लगा रहे पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मौके परलोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ साथ इगलास उपचुनाव की तैयारियों पर भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही  रोहित चौधरी ने कहा कि  पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सुझाव पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जरुरत है।
विज्ञापन


  इस मौके पर  पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रह्मदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार गुप्त, सुरेंद्र पाल शर्मा कबाड़ी बाबा, गिर्राज सिंह गहलोत, जय शंकर पाराशर, संजीव आंधीवाल, आरके राजू, अविनाश पचौरी, हरिशंकर वर्मा, अजीत गोस्वामी, रमेश चंद्र ब्रह्मचारी, शरद उपाध्याय नंदा, सुरेश चंद शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, नारायण प्रसाद, अवधेश बक्शी, योगेश कुमार ओके,  कपिल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed