फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All measures to prevent accidents

दुर्घटनाएं रोकने के लिए करें सभी उपाय

Sat, 20 Jul 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
All measures to prevent accidents
दुर्घटनाएं रोकने के लिए करें सभी उपाय
विज्ञापन

रोडवेज के नोडल अधिकारी ने किया बस स्टैंड व कार्यशाला का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज के हाथरस डिपो के नोडल अधिकारी और प्रधान प्रबंधक (तकनीकि) लखनऊ विवेक माथुर ने यहां रोडवेज बस स्टैंड व रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशाला परिसर में पौधरोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने हाल में ही हुई कई दुर्घटनाओं के मद्देनजर चालक-परिचालक व अन्य अधीनस्थों की काउंसलिंग करते हुए यह निर्देश दिए कि लंबे रूट की बसों पर अब दो चालक चलेंगे। साथ ही डिपो से रवाना होने से पहले बसें पूरी तरह से फिट होनी चाहिए। फर्स्ट एड बॉक्स भी बसों में रखा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इसमें लापरवाही बरतेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जो लिमिट स्पीड बसों की निर्धारित की गई है। उसे पर चालक बसों को चलाएं। उन्होंने इस मौके पर सीएम और परिवहन मंत्री के निर्देश भी बताए। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी, सेवा प्रबंधक संजीव यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशिरानी, स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह सहित अन्य अधीनस्थ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed