{"_id":"63dd58d6c83c782a1f05c10e","slug":"all-countries-are-looking-towards-india-with-hope-hathras-news-c-2-1-36368-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगामी कार्ययोजना पर भाजपी की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगामी कार्ययोजना पर भाजपी की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Sat, 04 Feb 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:28 AM IST
सार
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीदत्त शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव को स्पष्ट रूप से बताना पड़ेगा कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी विचार हैं या समाजवादी पार्टी की भी इसमें सहमति है।
विज्ञापन
भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला कार्य समिति और डेटा प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और ब्रज बहादुर ने बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व के सभी विकसित देश भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। 10 और 11 फरवरी को लखनऊ में प्रमुख उद्यमियों की बैठक होने वाली है। जिससे उत्तर प्रदेश के विकास को और ज्यादा धार मिलेगी।
विज्ञापन
पहले सत्र में जिला महामंत्री प्रीति चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विकास प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हाथरस क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश के उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने बजट के लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीदत्त शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव को स्पष्ट रूप से बताना पड़ेगा कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी विचार हैं या समाजवादी पार्टी की भी इसमें सहमति है। बैठक के अंतिम सत्र में जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा की संगठन के सभी पदाधिकारियों को पिछले किए गए कार्यों और आगामी कार्य योजना के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाह, सुनील गुप्ता, हरिशंकर राणा आदि मौजूद रहे।