फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All claims of health department proved to be hollow

स्वास्थ्य महकमे के तमाम दावे हुए खोखले साबित

Mon, 12 Aug 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
All claims of health department proved to be hollow
स्वास्थ्य महकमे के तमाम दावे हुए खोखले साबित
विज्ञापन

गर्भवती को लौटा दिया गया अस्पताल से, प्रसव होता रहा और कोई एंबुलेंस भी नहीं आई पहुंचाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय लाला का नगला की एक महिला की जब माल ढोने वाले रिक्शे में खुले आसमान के नीचे डिलीवरी हुई तो स्वास्थ्य महकमे के तमाम दावे और सुविधाएं फिर खोखले साबित हुए।
एक तरफ तो सरकार ने यह व्यवस्था कर रखी है कि वह किसी भी गर्भवती महिला को सूचना मिलने पर अपनी एंबुलेंस भेजकर उसे अस्पताल बुलवाएगी और अस्पताल में उसकी प्रसव क्रिया होगी, लेकिन लाला का नगला की जब इस प्रसूतिका को उसके घर वाले खुद मालवाहक रिक्शे में लादकर लेकर आए तो उसे अस्पताल से फटकारकर भगा दिया गया। उसे बीच सड़क पर अपना बच्चा जनने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

परिजनों ने चादर आदि की ओट लगाई। उसके बाद भी काफी देर तक कोई सरकारी कर्मी वहां नहीं आया। अस्पताल के गेट पर काफी एंबुलेंस और उनके चालक खड़े रहे, लेकिन किसी ने इस महिला को अपनी एंबुलेंस में नहीं बैठाया। उसे मालवाहक रिक्शे से ही फिर अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसके और उसके शिशु को भर्ती करने के लिए परिजनों को हंगामा करना पड़ा और सीएमओ आदि आ गए। तब उसे दाखिल किया गया। इस मामले में सीएमओ ने काफी देर तक जांच-पड़ताल की और महिला के परिजनों के अलावा स्टाफ से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed