फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh's flood affected village Maharajgarh will be relocated

अलीगढ़ का बाढ़ प्रभावित गांव महाराजगढ़ दूसरी जगह बसाया जाएगा : लक्ष्मीनारायण

Fri, 12 Sep 2025 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's flood affected village Maharajgarh will be relocated
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल और जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह बृहस्पतिव - फोटो : samvad
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा है कि टप्पल के बाढ़ प्रभावित गांव महाराजगढ़ को किसी दूसरे स्थान पर बसाया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार पूरी संवेदना व सहयोग की भावना के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ है। फसलों के नुकसान का पारदर्शिता से सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री ने यह बात बृहस्पतिवार को टप्पल के बाढ़ प्रभावित गांव महाराजगढ़, शेरपुर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मंडी समिति परिसर में पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि महाराजगढ़ गांव के लोगों को दूसरी जगह बसाने के लिए भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा। सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। यमुना और गंगा से प्रभावित आगरा, मथुरा, कासगंज, बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिस पर सरकार की नजर है। स्थिति का प्रशासन लगातार निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकारी सहायता
मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं का टीकाकरण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अपना कार्य कर रही है। प्रभावित ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से भोजन, पानी, दवाएं जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, मकान ढह गए हैं या पशुधन की मृत्यु हुई है, उन सभी की जानकारी और सर्वे कराने के बाद शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा, इसके लिए संबंधित विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत के संविधान की शक्ति बहुत मजबूत
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भारत और नेपाल दो अलग-अलग देश हैं। भारत के संविधान की शक्ति बहुत मजबूत है। कोई भी सच्चा भारतीय नागरिक नेपाल के उग्र आंदोलन जैसे विचारों की कल्पना भी नहीं कर सकता। भारतीयों के लिए देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। उन्होंने यह बात टप्पल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहीं। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर पूछे गए सवाल पर कहा कि भागवत जी और मोदी जी शताब्दी पार करके भी हम सभी को आशीर्वाद देंगे, इससे बड़ी क्या बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed