{"_id":"67684d50fa81783f4607080c","slug":"aligarh-girl-reached-wrong-centre-through-google-map-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Pre Exam: गूगल मैप से अलीगढ़ की युवती गलत केंद्र पर पहुंची, रोने बिलखने पर भी नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC Pre Exam: गूगल मैप से अलीगढ़ की युवती गलत केंद्र पर पहुंची, रोने बिलखने पर भी नहीं मिला प्रवेश
Mon, 23 Dec 2024 03:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 03:01 AM IST
सार
डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों की लाइन में लग गई। यहां चेकिंग के दौरान रोल नंबर का मिलान नहीं होने पर तैनात कर्मियों ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र बराबर वाले इंटर कॉलेज में है। वह दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन तब तक समय निकल चुका था।
विज्ञापन
गूगल मैप
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस शहर में बागला नाम से इंटर व डिग्री कॉलेज होने से गलतफहमी में एक छात्र की परीक्षा छूट गई। छात्रा को बागला इंटर कॉलेज में पहुंचना था, लेकिन वह बागला डिग्री कॉलेज की लाइन में लग गई। चेकिंग के बाद उसे बताया गया कि उसे दूसरे केंद्र में जाना है, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते वह लेट हो गई। इससे उसकी परीक्षा छूट गई। परीक्षा छूटने पर छात्रा रोती रही, लेकिन किसी ने एक न सुनी। छात्रा पेपर से वंचित रह गई।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि वह गूगल मैप से पहुंची और डिग्री कॉलेज की लाइन में लग गई थी। शहर में बागला नाम से ही डिग्री व इंटर कॉलेज का भवन अगल-बगल है। महाविद्यालय का नाम सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज है व इंटर कॉलेज का नाम पीबीएएस इंटर कॉलेज है। दोनों ही बागला कॉलेज के नाम से जाने जाते हैं। परीक्षार्थी अनुष्का यादव ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है। सुबह दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचीं थीं। वहां से गूगल मैप की सहायता से वह कॉलेज पहुंचीं।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों की लाइन में लग गई। यहां चेकिंग के दौरान रोल नंबर का मिलान नहीं होने पर तैनात कर्मियों ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र बराबर वाले इंटर कॉलेज में है। वह दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन तब तक समय निकल चुका था। इसीलिए प्रवेश ही नहीं दिया गया। इसके बाद छात्रा अनुष्का यादव राेती रहीं, लेकिन किसी ने एक न सुनी। छात्रा ने बताया कि कई अन्य परीक्षार्थी भी ऐसे ही गलतफहमी में रहे।
विज्ञापन