{"_id":"603d42b48ebc3ee64703ab40","slug":"aligarh-defeated-to-shikohabad-in-first-match-sasni-news-ali2575619175","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में अलीगढ़ ने शिकोहाबाद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में अलीगढ़ ने शिकोहाबाद को हराया
विज्ञापन
फीताकाट कर मैच का उद्घाटन करते महेंद्र सिंह सोलंकी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज में अंतरराज्यीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच शिकोहाबाद व अलीगढ़ सहारा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिकोहाबाद की टीम 20 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। अलीगढ़ सहारा की टीम ने मैच जीत लिया।
क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत महेंद्र सिंह सोलंकी ने टॉस उछाल कर किया। सोलंकी ने कहा कि खेल व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास ही नहीं करते बल्कि एक नई सोच पैदा होती है। जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। मैच में अंपायर की भूमिका रितेश शर्मा, पंकज शर्मा व कमेंटेटर की भूमिका सौरभ अग्रवाल ने अदा की।
मौके पर आयोजक अविनाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन, अजय जैन, रामनारायण काके, हरवीर सिंह तोमर, संतोष चौधरी, अरविंद तोमर, अभुज जैन, डीपी सिंह, लालता प्रसाद माहौर, मनवीर सिंह, वीरेंद्र जादौन, दुष्यंत राठौर, मोनू चौधरी, राकेश शर्मा फौजी, आशुतोष जादौन, मनीष सोलंकी, मानव शर्मा, सचिन राजपूत, अनुराग, प्रशांत, अजीत, यतीश शर्मा, सागर शर्मा, नितिन चौधरी आदि मौजूद थे।