फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   alert for juma namaz

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, मस्जिदों का किया निरीक्षण

Sat, 13 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
alert for juma namaz
जुमे की नमाज को लेकर सादाबाद में मस्जिदों का निरीक्षण करने पहुंच कोतवाल और कस्बा इंचार्ज। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। लोगों ने घरों पर रहकर ही जुमे की नमाज अता की। कोतवाल डीके सिसौदिया और कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने कस्बे में कई जगह स्थित मस्जिदों का निरीक्षण किया और लोगों से घरों पर ही रहकर नमाज अदा करने की गुजारिश की। पुलिस अफसरों ने बताया कि अभी सादाबाद कस्बा रेड जोन में है, लिहाजा अभी यहां धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं है।

गौरतलब हो कि अनलॉक वन में मंदिर मस्जिदों को खोल दिया गया है, एक बार में सिर्फ पांच लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति है, लेकिन अनलॉक वन के यह नियम अभी रेड जोन हो चुके सादाबाद में लागू नहीं है, क्यों सादाबाद कस्बे निरंतर संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। लिहाजा अभी सादाबाद कस्बे में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं है। कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व उनके द्वारा कस्बे के मोहल्ल पोखरवाला, मुख्य बाजार, तहसील रोड, इस्लाम नगर, मथुरा अड्डा, आगरा रोड, मुरसान रोड पर स्थित सभी मस्जिदों का निरीक्षण किया गया, लोगों को घरों पर ही रहकर नमाज अदा करने के लिए कहा गया है। लाउड स्पीकर के इस्तेमाल भी नमाज के दौरान न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मुस्लिम समाज के लोगों ने घर पर ही जुमे की नमाज अदा कर कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की। बता दें कि कोरोना संक्रमण से को सोशल डिस्टेंस के जरिए ही मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed