फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert: Dense fog expected today and tomorrow

Hathras News: अलर्ट.. आज और कल रहेगा घना कोहरा

Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Alert: Dense fog expected today and tomorrow
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से प्राप्त मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बीच हाथरस और मथुरा के साथ आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए सलाह जारी की गई है। जिससे फसलों और पशुओं को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड से रबी की फसलों के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

फसलों में करें हल्की सिंचाई
डॉ. सिंह के अनुसार गेहूं, सरसों, चना एवं अन्य रबी की फसलों में कोहरे के कारण नमीं असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए खेतों में खड़ी रबी फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें, ताकि कोहरे के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके। इससे पौधों की वृद्धि बनी रहेगी और रोग लगने की संभावना भी घटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed