{"_id":"662e6c1d04ff6d04f502e506","slug":"akhilesh-yadav-in-sikandrarao-hathras-on-29-april-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में 29 अप्रैल को, सपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में 29 अप्रैल को, सपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट
Sun, 28 Apr 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:03 PM IST
सार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह हाथरस लोकसभा से सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 अप्रैल को हुई जनसभा के बाद 29 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसी ग्राउंड में दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर सपाईयों में विशेष उत्साह है। सपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, चेतन चौधरी, महेंद्र चौधरी, राकेश यादव, विजय यादव, लोकेश यादव ने 28 अप्रैल को पांडाल में दावा किया होने वाली अखिलेश यादव की जनसभा में भीड़ उमड़ेगी। पांच विधानसभाओं से लोग अखिलेश यादव को सुनने आएंगे। इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है। सपाईयों ने दावा किया अखिलेश की सभा के पश्चात संसदीय क्षेत्र में सपा की हवा और मजबूत हो जायेगी।
विज्ञापन