फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   airman died in accident

Hathras News: हादसे में वायु सैनिक का निधन, अंतिम संस्कार से पहले पत्नी को जब सौंपा तिरंगा, भर आंर्ईं आंखें

Sat, 29 Jul 2023 07:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

मृतक वायु सैनिक गणेश की शादी पिछले वर्ष सात दिसंबर को हुर्ई थी। वायु सेना से आए अधिकारियों ने पत्नी को तिरंगा सौंपा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। पत्नी एकटक होकर आकाश को निहार रही थीं। जब उन्हें तिरंगा दिया गया तो उन्होंने उसे सीने से लगा लिया।  

विज्ञापन
airman died in accident
पति की मौत के बाद वायुसेना से मिले तिरंगे को सीने से लगाए पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली के मूल निवासी और हाल ही में सादाबाद के सलेमपुर रोड निवासी नरेश गौतम के पुत्र गणेश गौतम (25) को सहारनपुर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से उन्हें वायुसेना के चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की सुबह वायुसेना की टुकड़ी जैसे ही उनके शव को लेकर पैतृक गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग गांव में जमा हो गए। सैनिक सम्मान के साथ गणेश गौतम का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गणेश गौतम वायु सेना की तकनीकी कोर में सिपाही के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती सहारनपुर के सरसावा में थी। सोमवार को वह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। मंगलवार की शाम को वह मैस में खाना खाने के बाद अपने आवास में जा रहे थे। उसी समय किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें सहारनपुर के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वायु सेना के स्टेशन पर हादसे की सूचना दी। वायुसैनिक उनको गंभीर हालत में वायुयान से चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल ले गए। गणेश के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। परिजन भी चंडीगढ़ पहुंच गए। बृहस्पतिवार की दोपहर को उपचार के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मृतक वायुसैनिक को शोक सलामी देते वायुसैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शनिवार को वायु सेना की टुकड़ी उनके शव को पैतृक गांव से पूर्व क्षेत्र के नगला कली लेकर आई। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। सेना की टुकड़ी ने शोक सत्र की रस्म अदा की। हजारों की संख्या में लोगों ने श्मशान पर जाकर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही छोटे भाई सौरभ ने गणेश की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।गणेश की सात माह पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी तीन माह की गर्भवती हैं। उनकी मौत से परिजन सदमे की हालत में हैं।


गणेश की पत्नी से सीने से लगा लिया तिरंगा
मृतक वायु सैनिक गणेश की शादी पिछले वर्ष सात दिसंबर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम की पुत्री आकांक्षा गौतम के साथ धूमधाम से हुई थी। पत्नी उनके साथ ही रहती थी। सावन माह के चलते वह सोमवार को ही पत्नी को गांव छोड़कर गए थे। वायु सेना से आए अधिकारियों ने पत्नी को तिरंगा सौंपा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। मृतक गणेश के माता-पिता के साथ उनके ससुर सुनील गौतम भी दामाद की मौत से सदमे की हालत में थे। सभी लोग उनको संभाल रहे थे और सांत्वना दे रहे थे। उसकी पत्नी एकटक होकर आकाश को निहार रही थीं। जब उन्हें तिरंगा दिया गया तो उन्होंने उसे सीने से लगा लिया।  

भाजपा नेताओं ने अर्पित किए पुष्प चक्र
वायु सैनिक गणेश के निधन पर शोक जताने कई भाजपा नेता भी पहुंचे। भाजपाइयों के अलावा अन्य गण्यमान्य लोगों ने भी शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर, आगरा से वायु सेना के स्टेशन से स्क्वाड्रन लीडर विजयंत राना के नेतृत्व में आई टीम ने 11 रायफलों से फायर कर शोक शस्त्र की सलामी दी। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता प्रीति चौधरी, सादाबाद के पूर्व चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भूरा पहलवान, डॉ.मथुरा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, अधिवक्ता जितेंद्र बधौतिया, लाहौर प्रधान, युवा नेता साकेत चौधरी, रवि पचौरी, सोनू आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed