{"_id":"65ede1bf2ae03c85b7043f4f","slug":"air-service-from-aligarh-airport-will-prove-better-for-hathras-people-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Airport: हाथरस वालों को बेहतर साबित होगी हवाई सेवा, शताब्दी एक्सप्रेस के किराए में होगा फ्लाइट से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Airport: हाथरस वालों को बेहतर साबित होगी हवाई सेवा, शताब्दी एक्सप्रेस के किराए में होगा फ्लाइट से सफर
Mon, 11 Mar 2024 02:08 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:08 AM IST
सार
अलीगढ़ से लखनऊ हवाई सफर की टिकट न्यूनतम 1500 से भी कम है। जबकि अलीगढ़ से लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस के लिए चेयर कार का टिकट 1015 रुपये का है, एक्जीक्यूटिव चेयर क्लास का किराया उससे भी ज्यादा है। वहीं बात अगर एक्जीक्यूटिव हाई क्लास की करें तो इसका किराया 1790 रुपये का है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ से लखनऊ आदि के लिए हवाई सफर की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। ये सुविधा हाथरस वालों के लिए भी काफी बेहतर साबित होगी। अब अलीगढ़ से लखनऊ का हवाई सफर सिर्फ शताब्दी एक्सप्रेस के किराए के बराबर की दरों में किया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को टिकट कुछ समय पहले बुक कराने होंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से हाथरस के तमाम यात्री स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए लखनऊ की यात्रा करते हैं। वहीं हाथरस के तमाम लोगों को हवाई यात्रा करने की आस भी है। ऐसे में अलीगढ़ से लखनऊ का हवाई सफर आम यात्रियों के लिए काफी किफायती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से लखनऊ के हवाई सफर की टिकट न्यूनतम 1500 से भी कम है। जबकि अलीगढ़ से लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस के लिए चेयर कार का टिकट 1015 रुपये का है, एक्जीक्यूटिव चेयर क्लास का किराया 1575 रुपये होगा। वहीं बात अगर एक्जीक्यूटिव हाई क्लास की करें तो इसका किराया 1790 रुपये का है। ऐसे में अगर हवाई सफर के लिए पहले से बुकिंग कराई जाए तो मात्र 1500 से भी कम में हवाई यात्रा का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से जहाज पकड़ने में लगेंगे दो घंटे
हाथरस के यात्रियों को अगर अलीगढ़ से हवाई सफर करना है तो उन्हें कम से कम दो घंटे का अतरिक्त समय लगेगा। क्योंकि हाथरस से अलीगढ़ हवाई अड्डे का सफर लगभग एक घंटे का है, वहीं हवाई अड्डे पर भी यात्री को कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा। ऐसे में हाथरस के यात्री को हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचने के लिए दो घंटे का अतरिक्त समय लगेगा। यानि हाथरस के यात्री को लखनऊ पहुंचने में कम से कम साढ़े तीन घंटे चाहिए होंगे।