फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Air pollution causes burning sensation on face and itching in hands

वायु प्रदूषण: चेहरे पर जलन व हाथों में खुजली ने बढ़ाई परेशानी, हाथरस जिला अस्पताल में नहीं चर्म रोग विशेषज्ञ

Sun, 26 Oct 2025 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 04:38 PM IST
सार

हाथरस जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। एक साल पहले यहां से विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है, तब से यह पोस्ट खाली है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को फिजीशियन को ही निपटाने होते हैं।

विज्ञापन
Air pollution causes burning sensation on face and itching in hands
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

वायु प्रदूषण से लोग त्वचा संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। चेहरे पर जलन व खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी है। 25 अक्तूबर को जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही।

विज्ञापन


दिवाली बाद 24 अक्तूबर को ओपीडी खुलते ही काफी संख्या में लोग परीक्षण के लिए पहुंचे थे। 25 अक्तूबर को भी यही हालात रहे। शनिवार को सभी सात चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहे। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद फिजीशियन डॉ. अवधेश कुमार व डॉ. वरुण चौधरी के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे तक 2144 पर्चे बने। इनमें अधिकतर मरीज फिजीशियन से संबंधित रहे। इनके अलावा चर्म रोग के मरीज भी अस्पताल में पहुंचे। डॉ. अवधेश कुमार ने 65 मरीज खुजली व अन्य स्किन इन्फेक्शन से संबंधित पहुंचे। इनके अलावा डॉ. वरुण व डॉ. नीता जैन पर भी स्किन के मरीज पहुंचे। शनिवार को लगभग 116 मरीज स्किन से संबंधित रहे।

विज्ञापन

चेहरे व शरीर में खुजली की समस्या हो गई है। नियमित नहाने के बाद भी यह दिक्कत है। रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है। यहां आकर पता चला कि त्वचा विशेषज्ञ नहीं है। - संत किशोर, नगला दया

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैरों की त्वचा पर पपड़ी सी जम गई है। इसमें खुजली होती है। सुना था कि यहां त्वचा के डॉक्टर अच्छे हैं, लेकिन अस्पताल आकर देखा तो इस रोग के चिकित्सक ही नहीं हैं।- सुमन, वीर नगर, हाथरस जंक्शन
त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अन्य चिकित्सकों की भी मांग की गई है।-डॉ.सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल

Trending Videos

वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ी संख्या

डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण व तापमान में गिरावट के कारण त्वचा खुश्क हो रही है। इसलिए खुजली व जलन की समस्या बढ़ रही है। खुश्क त्वचा फट जाती है, जिसके बाद धूल मिट्टी से संक्रमण फैलता है।

अस्पताल में नहीं हैं विशेषज्ञ
जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। एक साल पहले यहां से विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है, तब से यह पोस्ट खाली है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को फिजीशियन को ही निपटाने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed