फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra defeated Sahara Club Aligarh in the tournament

Hathras News: टूर्नामेंट में आगरा ने सहारा क्लब अलीगढ़ को हराया

Sat, 10 Feb 2024 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 10 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Agra defeated Sahara Club Aligarh in the tournament
सिकंदराराऊ में टी 20 क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते चेयरमैन मुशीर, ईओ श्रीचंद्र, पंकज पचौरी। संवाद - फोटो : Samvad
नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में शुक्रवार को टी 20 ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन मो. मुशीर कुरैशी व अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने कराया। पहले दिन के मुकाबले में आगरा की टीम ने सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की टीम को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन






पालिका अध्यक्ष ने कहा कि समय-समय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए, जिससे क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को सामने लाया जा सके। टूर्नामेंट अध्यक्ष पंकज पचौरी ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, हैदराबाद की टीमें भाग ले रही हैं। आरडी उपाध्याय आगरा क्रिकेट क्लब और सहारा अलीगढ़ क्रिकेट क्लब के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। आगरा की टीम ने सहारा क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन




सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की टीम के आर्यन ने 37 गेंद पर चार चौके, नौ छक्के मारकर 80 रन बनाए। हर्षित ने 16 गेंद पर तीन चौके, दो छक्के मार 34 रनों का योगदान दिया। टीम ने आगरा की टीम को 161 रन बनाने का लक्ष्य दिया। जवाब में आगरा की टीम के रामू ने 81 रन, अंकित चौधरी ने 39, दीपक ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगरा ने दो विकेट के नुकसान पर ही 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, मेहरबान कुरैशी, राजू अंसारी, राजू कुरैशी, मो. खालिद कुरैशी, गौरव वार्ष्णेय, शौबी, शमी अख्तर गांधी, सभासद अमर बाबू, रवि कुमार, नूर कुरैशी, राज वार्ष्णेय, खलील अंसारी, राजू अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed