फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra anti corruption team took away Babu from Hathras BSA office

Hathras: बीएसए कार्यालय से बाबू को उठा ले गई आगरा विजिलेंस टीम, शिक्षक से 30 हजार रिश्वत लेने का आरोप

Thu, 27 Jun 2024 03:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

आगरा की विजिलेंस टीम हाथरस के बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां पर तैनात बाबू को बीएसए कार्यालय से डायट जाते समय पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई। बताया जा रहा है कि बाबू पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Agra anti corruption team took away Babu from Hathras BSA office
रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया बाबू - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के बाहर आगरा की विजिलेंस टीम ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस उसे अपने साथ लेकर आगरा चली गई। सहायक अध्यापक द्वारा वेतन वृद्धि व प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने के नाम पर बाबू द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्रवाई के बाद कार्यालय के कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर चले गए।

विज्ञापन

 
सिद्धार्थ कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह निवासी नगला बाबू थाना मुरसान संविलयन विद्यालय चंदवारा विकासखंड मुरसान में सहायक अध्यापक है।  सिद्धार्थ कुमार ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उसके निलंबन काल की अवधि का वेतन, वेतनवृद्धि दिलाने व प्रतिकूल प्रविष्टि को हटाने की एवज में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये बीएसए उपेंद्र गुप्ता व पांच हजार रुपये स्वयं के लिए हैं। 
विज्ञापन


27 जून को शिकायतकर्ता सिद्धार्थ कुमार ने आरोपी वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को बुलाया। 30 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के पास पहुंचा। विजिलेंस की टीम ने वहीं से वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लिपिक के खिलाफ थाना उत्तर  प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर आगरा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस बीएसए कार्यालय
विजिलेंस की कार्रवाई से मची खलबली
रिश्वत लेते हुए लिपिक के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए। यहां तक कि बीएसए कार्यालय पर ताला लटका दिया गया। लिपिक के गिरफ्तार होने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed