{"_id":"687e882cf4c01dc34d0fe4f3","slug":"after-tomatoes-fruits-are-also-affected-by-inflation-hathras-news-c-56-1-hts1003-134857-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टमाटर के बाद फलों पर भी महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टमाटर के बाद फलों पर भी महंगाई की मार
Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर के दामों में इजाफे से लोग पहले ही परेशान हैं। अब फलों के दामों में भी उछाल आया है। फलों में सबसे सस्ते बिक रहे केले के दाम बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो और सेब के दाम 200 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं।
सावन के महीने में बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग उपवास भी रख रहे हैं। ऐसे में फल सब्जियों की खपत काफी बढ़ गई है, जबकि बाहरी मंडियों से इनकी आवक में कमी आई है। यही कारण है कि सब्जियों के साथ फलों के दामों में इजाफा हो रहा है।
हालात ये हैं कि कुछ दिन पहले तक मात्र 35 रुपये किलो तक बिकने वाले केले के दाम इस समय 40 रुपये प्रति किलो या इससे भी अधिक हो गए हैं। दूसरी ओर बाजार में कुछ दिन पहले तक 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा आम की भी 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा बात अगर सेब की करें तो इसके दाम भी इस समय 200 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए हैं, जिससे उपवास रख रहे लोगों के फलाहार करना भी महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
इस समय मंडी में केला और सेब के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। लगातार मांग बढ़ने व आवक कम होने के कारण दिक्कत हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण स्थिति खराब होने से वहां की मंडियों में फलों की मांग बढ़ गई है।
-रफीक, फल विक्रेता।
सावन का महीना शुरू होते ही फलों के दामों में काफी इजाफा हुआ है। केला व आम जैसे फलों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। आम कुछ दिन का मेहमान है। बावजूद इसके इसके दाम 10 से 20 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं।
-श्यामलाल शर्मा, खरीदार।