फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the orgy of death in the stampede, people's anger started erupting against Baba

Hathras : बाबा के खिलाफ फूटने लगा गुस्सा, किसी ने कूड़े में फेंकी तस्वीर... तो किसी ने चित्र पर बजाई चप्पल

Fri, 05 Jul 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 05:36 AM IST
सार

एक महिला पीली साड़ी पहनकर और गले में रुद्राक्ष की माला डालकर आई और उसने चप्पल उतारकर सभा स्थल के गेट पर लगे होर्डिंग पर लगे बाबा के चित्र पर फेंक दी। 

विज्ञापन
After the orgy of death in the stampede, people's anger started erupting against Baba
अलीगढ़ के चंदनियां की तारावती की हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ में हुई मौत के बाद बेटे रवि ने घर में रखी साकार विश्व हरि बाबा की तस्वीर को कूड़े में फेंक दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विष्णु और कृष्ण का स्वरूप, चमत्कारी और सिद्ध समझकर पूजा जाने वाले भोले बाबा...और उनके रसूख को अब ग्रामीण से लेकर भक्त तक आंख दिखाने लगे हैं...कासगंज से लेकर हाथरस और अलीगढ़ तक लोगों के गुस्से की कुछ ऐसी ही खबरें बृहस्पतिवार को सामने आईं...

विज्ञापन


लोगों ने अमृत जैसा पानी उगलने वाले आठ में से 2 नल उखाड़े
कासगंज में भोलेबाबा के बहादुर नगर पटियाली के आश्रम में उस समय माहौल तल्ख हो गया जब बहादुरनगर के पड़ोसी गांव के लोगों ने भोले बाबा के रसूख को चुनौती देते हुए आश्रम में लगे अमृत जैसा पानी उगलने के दावे वाले 8 में से 2 नल उखाड़ दिए। बाबा के सेवादारों ने नल उखाड़ने पर आपत्ति की और फिर गांव के लोगों के साथ नल उखाड़ने वाले लोगों की मान मनौव्वल भी की। उसके बाद उखाड़े गए दोनों नल शाम के समय फिर से स्थापित किए गए। ग्रामीणों का कहना था कि नल लगे होने के कारण खेत में ट्रैक्टर नहीं जा पाता। 
विज्ञापन


सत्संग में गई मां जिंदा न लौटी..बेटे ने घर में टंगी बाबा की तस्वीर फेंक दी
अलीगढ़ के नगला तिकौना गांव से सत्संग में गई मां तारा देवी का शव लौटने के बाद इकलौते बेटे रवि सैनी ने घर से बाबा की तस्वीर निकालकर फेंक दी। यहां तक कह दिया कि जो बाबा उसकी मां को सकुशल घर वापस न लौटा सका ऐसे बाबा के प्रति कैसी आस्था? 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला पीली साड़ी पहनकर और गले में रुद्राक्ष की माला डालकर आई और उसने चप्पल उतारकर सभा स्थल के गेट पर लगे होर्डिंग पर लगे बाबा के चित्र पर फेंक दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed