फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After talking to the chairman, the outsourcing personnel canceled the sit-in demonstration

चेयरमैन से वार्ता करने के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों ने रद्द किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
After talking to the chairman, the outsourcing personnel canceled the sit-in demonstration
नगर पंचायत कार्यालय पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में चेयरमैन के मध्य होती वार्ता‌। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं चेयरमैन का पुतला दहन कार्यक्रम चेयरमैन से वार्ता के बाद रद्द हो गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर वहां ओसी कलेक्ट्रट को एक ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने अपनी आठ मांगे रखी थी।
इसके साथ ही कहा था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो ज्ञापन देने के 48 घंटों के बाद नगर में जुलूस निकालकर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में चेयरमैन का पुतला दहन करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन काम बंद कर धरना पर बैठ जाएंगे। जब वह लोग जुलूस निकालने के बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो उनको चेयरमैन विपन वशिष्ठ ने वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन

चेयरमैन एवं कर्मचारियों के मध्य काफी देर तक वार्ता होती रही। जब सभी कर्मचारी वार्ता के बाद संतुष्ट हो गए तो उन्होंने प्रस्तावित पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया। वार्ता के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरडी यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक दयानंद सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुुमार चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed