{"_id":"6a3c42bb79a396c6570c1c15","slug":"after-stealing-jewelry-and-cash-the-thieves-set-the-house-on-fire-hathras-news-c-56-1-hts1004-150441-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जेवरात व नकदी चोरी करने के बाद चोरों ने घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जेवरात व नकदी चोरी करने के बाद चोरों ने घर में लगाई आग
विज्ञापन
गांव गढ़ी जैनी में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : samvad
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोला। छत के रास्ते घुसे चोरों ने पहली चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद घर वालों को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
गढ़ी जैनी के रहने वाले ओसपाल सिंह चिनाई मिस्त्री हैं। मंगलवार रात वे रोजाना की तरह परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। परिवार के दो लोग घेर पर थे। रात करीब दो बजे ओसपाल को घर में कुछ जलने की बदबू आई। वे नीचे उतरे तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई है। उन्होंने शोर मचाकर परिवार व गांव के लोगों को एकत्रित किया और आग पर काबू पाया। अंदर कमरे में गए तो पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ, तिजोरी भी खुली हुई है। इसके साथ ही ब्रीफकेस भी खुले पड़े हैं।
ओसपाल को घर में रखे लगभग 20 हजार रुपये व जेवरात नहीं मिले। ओसपाल ने बताया कि उनके बेटे संदीप की बहू के जेवर व उनकी पत्नी के जेवर चोर ले गए। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में छानबीन की जा रही है।