फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After Shobha yatra, Lord Veda seated in the Hathras Mela camp

Hathras: शोभायात्रा के बाद मेला शिविर में विराजे वेद भगवान, मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटे अफसर

Thu, 28 Aug 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

शोभायात्रा कमला बाजार से शुरू होकर शहर गुड़हाई बाजार, मंदिर श्री गंगा महारानी, हलवाई खाना स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगणेश भगवान, मंदिर श्री गोविंद भगवान, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, मोती बाजार, नयागंज और चक्रधारी बगीची होते हुए मेला प्रांगण स्थित वेद भगवान शिविर में पहुंची।

विज्ञापन
After Shobha yatra, Lord Veda seated in the Hathras Mela camp
शोभायात्रा में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ के मौके पर 27 अगस्त को वेद भगवान की शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। शहर में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा मेला परिसर पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच वेद भगवान को शिविर में विराजमान किया गया।

विज्ञापन


कमला बाजार स्थित मंदिर श्रीकामेश्वर नाथ से वेद भगवान की शोभायात्रा का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डाॅक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी मौजूद रहे। यहां पूजा-अर्चना के बाद गुरुजनों का सम्मान किया गया। यहां से भगवान गणेश और वेदों को रथ में विराजमान कर नगर में भ्रमण कराया गया। इससे पहले मंदिर परिसर में कई विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई। 
विज्ञापन


शोभायात्रा कमला बाजार से शुरू होकर शहर गुड़हाई बाजार, मंदिर श्री गंगा महारानी, हलवाई खाना स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगणेश भगवान, मंदिर श्री गोविंद भगवान, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, मोती बाजार, नयागंज और चक्रधारी बगीची होते हुए मेला प्रांगण स्थित वेद भगवान शिविर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की तैयारियां जारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डौली माहौर, वासुदेव माहौर, सभा के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डाॅक्टर जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सतेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, डाॅक्टर पंडित गणेश चंद्र, डाॅक्टर विकास शर्मा, अतुल आंधीवाल आदि रहे।

मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटे अफसर

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 27 अगस्त को मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ कर दिया गया, लेकिन मेले की तैयारियां अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी कराने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। बुधवार शाम तक कई झूले तैयार नहीं हो पाए थे, इन्हें तैयार करने की कवायद की जा रही है। वहीं तमाम दुकानें भी अभी सज नहीं पाई है। माना जा रहा है कि मेले की तमाम दुकानें भी देव छठ वाले दिन तक ही सज कर तैयार होंगी। अभी तक सर्कस वाले अपना पूरा सामान नहीं उतार पाए हैं। मंच पर भी तैयारियों का दौर चलता दिखाई दिया।वहीं मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा के अलावा विद्युत व निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कई घंटे डेरा डाले रखा। माना जा रहा है कि ठेका देरी से उठने के कारण मेले की तैयारियां पूरी करने में अधिक समय लग रहा है। 

एनसीसी व स्काउट गाइड ने निकाली रैली
हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज के शुभारंभ पर एनसीसी व स्काउट-गाइड रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
गणेश चौथ पर रैली निकालने के बाद दाऊजी मंदिर प्रांगण में पिरामिड बनातीं स्काउट-गाइड
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के शुभारंभ पर 27 अगस्त सुबह सुरजोबाई स्कूल पर कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। शहर के एनसीसी कैडेटस व स्काउट-गाइड ने रैली का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। बैंड बाजों के साथ निकाली गई रैली दाऊजी महाराज मंदिर के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। सभी बच्चे दाऊबाबा के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। यहां से रिसीवर कैंप में डीएम के संबोधन के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इसके उपरांत डीएम ने मेला प्रांगण स्थित श्री वेद भगवान मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed