शीतलहर निकलने के बाद खरीदे गए हैं दो हजार कंबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आखिरकार नगरपालिका परिषद को ठंड में गरीबों को बंटने के लिए आए कंबलों के वितरण करने की सुध आ ही गई। ठंड का प्रकोप कम होने और तेज धूप निकलने के बाद अब कंबलों का वितरण शुरू हुआ है। अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में गरीबों के कंबल ताले में बंद होने की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ही पालिका प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को पहली बार गरीबों को कंबल वितरित किए गए। पालिका के मनोनीत सभासद नदीम के द्वारा पत्थरवाली रोड पर 60 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर पालिका प्रशासन ने बोर्ड फंड से हाल ही में दो हजार कंबलों की खरीद की थी। यह कंबल तब खरीदे गए हैं, जबकि शीतलहर का वक्त खत्म हो चुका है। ऐसे में पालिका प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे।