फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After driver teacher died after the dumper collided with the school vehicle 14 children injured

Hathras News: स्कूली वाहन में डंपर की टक्कर से चालक के बाद शिक्षिका की भी मौत, 14 बच्चे घायल

Wed, 22 Feb 2023 07:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 07:15 PM IST
सार

हाथरस में सिकन्द्राराऊ थाने के पुरदिलनगर स्थित एचकेजीएन पब्लिक स्कूल की मैक्स पिकअप स्कूली बच्चो को लेकर स्कूल आ रही थी। ग्राम असोई व नगला बिहारी के बीच में हड्डी गोदाम के पास अधिक कोहरा एवं ओवरटेक करने के कारण डंपर से टकरा गयी। जिसमें मैक्स पिकअप के चालक की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। 

विज्ञापन
After driver teacher died after the dumper collided with the school vehicle 14 children injured
चालक की मौत पर शोक संतप्त परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे वाहन में डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मृतकों की संख्या दो हो गई है, वाहन का चालक और एक शिक्षिका की मौत हो गई है। घटना में घायल बच्चों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। घायल बच्चों का हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 8.30 बजे हाथरस में सिकन्द्राराऊ थाने के पुरदिलनगर स्थित एचकेजीएन पब्लिक स्कूल की मैक्स पिकअप यूपी 21 क्यू 2912 स्कूली बच्चो को लेकर स्कूल आ रही थी। ग्राम असोई व नगला बिहारी के बीच में हड्डी गोदाम के पास अधिक कोहरा एवं ओवरटेक करने के कारण डंपर एनएल 1 एई 7978 से टकरा गयी। जिसमें मैक्स पिकअप के चालक चिन्टू उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र ढाल सिंह निवासी पोरा सिकन्द्राराऊ, हाथरस की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी सिकन्द्राराऊ एवं मृतक चालक का शव जिला अस्पताल हाथरस मोर्चरी में भिजवाया गया। बाद में घायलों को जिला अस्पताल हाथरस एव मैडिकल कालेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। मेडीकल कालेज चिकित्सको द्वारा अध्यापिका हनी उम्र 19 वर्ष पुत्री राजकुमार निवासी वाडी, थाना हसायन, हाथरस को मृत घोषित कर दिया गया । शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। 

इनकी हुई मौत

1 – चिन्टू उम्र 30 वर्ष पुत्र ढाल सिंह निवासी पोरा थाना सि0राऊ, हाथरस मृतक (चालक मैक्स पिकअप)
2 – हनी उम्र 19 वर्ष पुत्री राजकुमार निवासी वाडी थाना हसायन हाथरस- मृतक अध्यापक (अलीगढ
मेडिकल कालेज रैफर )

घायल बच्चों का उपचार होते हुए

ये बच्चे हुए घायल
1. लकी उम्र 12 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी वाडी थाना हसायन हाथरस अलीगढ़-मेडिकल कालेज रेफर 
2. राहुल पुत्र केशवदेव निवासी कोड़िया थाना हसायन हाथरस - अलीगढ - रैफर अलीगढ़ मेडिकल कालेज 
3. उत्सव उम्र 05 वर्ष पुत्र राहुल निवासी कोड़िया थाना हसायन हाथरस- रेफरअलीगढ़ मेडिकल कालेज 
4. रुकमणी उम्र 10 वर्ष पुत्री केशवदेव निवासी कोडिया थाना हसायन, हाथरस- रेफर अलीगढ़ मेडिकल कालेज 
5. कौशल उम्र 15 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी वाडी धाना हसायन हाथरस- रेफर अलीगढ़ मेडिकल कालेज
6. - शिवम उम्र 08 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी सैंगला थाना हसायन हाथरस- रेफर अलीगढ़ मेडिकल कालेज 
7.रविन पुत्र राहुल निवासी नगला कोड़िया थाना हसायन हाथरस - अलीगढ़ मैडिकल कालेज उपचाराधीन

8. प्रियांशु उम्र 09 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी नगला हरदासी हसायन हाथरस- अलीगढ़ मेडिकल कालेज उपचाराधीन
9.टिन्कू 06 वर्ष पुत्र नागेन्द्र निवासी कोड़िया थाना हसायन हाथरस- जिला अस्पताल हाथरस- रेफर मेडिकल कालेज अलीगढ़
10. अंश उम्र 10 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी वाड़ी थाना हसायन हाथरस- जिला अस्पताल हाथरस- रेफर मैडिकल कालेज अलीगढ़
11. दिव्या उम्र 14 वर्ष पुत्री नरेन्द्र निवासी पाँयदापुर थाना हसायन हाथरस
12. काव्य राघव पुत्र शैलश निवासी उमरायपुर थाना सि०राऊ हाथरस 
13. नवनीत पुत्र वीरेश नि०न०सकत, थाना हसायन, जनपद हाथरस - उपचाराधीन-ललित नर्सिग होम, सि0राऊ, हाथरस।
14. गोपाल पुत्र वीरेश नि०न०सकत, थाना हसायन, जनपद हाथरस - उपचाराधीन-ललित नर्सिग होम, सि0राऊ, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed